ये 10 हीराइनें सिर्फ योगा करके रहती हैं फिट

Actress stay fit with Yoga

हेल्दी और फिट रहना बॉलीवुड में अब जैसे एक जरूरत बन गई है। खुद को फिट रखने के लिए बॉलीवुड की बॉमशेल अब योगा को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल कर रही हैं। जानिए, कौन सी हसीनाएं रोजाना योगा करती हैं। 
कुछ सालों में ही करीना कपूर ने योगा के जरिए ही अपना मोटापा कम किया। करीना कपूर तकरीबन 90 मिनट का वर्कआउट करती है। करीना आमतौर पर बिक्रम योगा या हॉट योगा करती है।

‌शिल्पा शेट्टी पिछले 14 सालों से योगा करती आ रही है। इसलिए बॉलीवुड में शिल्पा शेट्टी को सबसे फिट एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाता है। शिल्पा ने अपनी योगा की एक डीवीडी भी लॉन्च की थी।
आज के समय में दीपिका की फिगर एकदम परफेक्ट है। दीपिका पादुकोण जिम जाने और योगा करने में खूब यकीन रखती है। बेशक दीपिका जिम तक जाती है जब उन्हें वहां जाने की जरूरत लगती है लेकिन योगा दीपिका रोजाना सुबह उठकर करती है।
बिपाशा बसु हमेशा से ही परेफेक्ट फिगर में रही है। दीपिका खूबसूरत बनने और वजन घटाने के लिए योगा से बेहतर किसी चीज को नहीं मानती।
बेहतरीन डांसर जैकलीन फर्नांडिस खुद को फिट रखने के लिए योगा करती है। खुद को फिट रखने के लिए जैकलीन एक सप्ताह में कम से कम पांच बार योगा करती है।
बॉलीवुड की यम्मी मम्मी मलाइका अरोड़ा खान कईयों के लिए फिटनेस आइडियल है। लेकिन मलाइका ने करीना कपूर से प्रेरित होकर योगा करना शुरू किया। 

इलियाना डिक्रूज पिछले 6-7 साल से योगा कर रही है। वे मानती हैं कि तनाव को दूर करने में योगा अच्छी एक्सरसाइज 
नरगिस फाखरी अपनी फिटनेस का क्रेडिट योगा को देती हैं।

सोनम कपूर योगा को फिटनेस मंत्र मानती हैं और लाइफस्टाइल में इसे बेहद जरूरी मानती है।
कंगना रनौत भी काफी लंबे समय से योगा करती आ रही हैं। वे मानती हैं कि योगा ने उनकी लाइफ बदल दी और उनकी सोच काफी सकारात्मक हो गई है।